नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में इस वर्ष मार्च से ही गर्मी का असर दिखने लगा है। इसके चलते गर्मियों के दौरान बिजली की मांग में बड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार इस बार दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग करीब 9,200 मेगावाट तक पहुंच सकती है। पिछले वर्ष राजधानी में बिजली की उच्चतम मांग 8,442 मेगावाट दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2028-29 तक यह मांग 10,000 मेगावाट का आंकड़ा भी पार कर सकती है। बीएसईएस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) के क्षेत्र में पिछली गर्मियों में बिजली की अधिकतम मांग 3,798 मेगावाट रही थी। इस वर्ष इसके बढ़कर करीब 3,997 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है। इसी तरह पूर्वी और मध्य दिल्ली में बीएसईएस यमुना पावर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.