शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार हो रही कटौती और फॉल्ट के चलते लोग परेशान हैं। गुरुवार की रात कई क्षेत्रों में घंटों बिजली सप्लाई बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। शहर के हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र के रेती फीडर पर देर रात लोकल फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही। गर्मी के चलते पहले से ही परेशान लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल सकी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी हालात बेहतर नहीं रहे। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कुर्रिया कलां फीडर पर करीब पांच घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति में हांफ रहा विभाग लंबे समय तक बिजली न आने से नाराज उपभोक्ताओं ने संबंधित जेई को कई बार फोन किया, लेकिन ...