गोंडा, अप्रैल 28 -- गोंडा, संवाददाता। एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ बिजली का संकट। गोंडा जिले के जेल रोड स्थित 220 केवी उपकेंद्र से जुड़े खरगूचांदपुर फीडर के दर्जनों गांवों में बीते दो दिनों से हालात बेहद खराब हैं। पचास हजार से ज्यादा की आबादी गर्मी और अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। बार-बार फोन करने पर सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन बिजली नहीं आती। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की शाम हल्की हवा चली और देखते ही देखते बिजली गायब हो गई। घंटों इंतजार के बाद सिंगल फेस आपूर्ति बहाल हुई। लेकिन सिंगल फेस से न पंखे ठीक से चले, न कूलर और न ही पानी की मोटर। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन के खंभों को लकड़ी की बल्लियों से रोका भीषण गर्मी में लोग घरों में बैठे तड़पते रहे। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार सबसे ज्यादा परेशान रहे।सोमवार की सुबह लाइनमैन ने फेस ठीक कि...