बलिया, अप्रैल 4 -- बलिया, संवाददाता। जिले में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए अधीक्षण अभियंता विनोद जायसवाल ने शुक्रवार को कई पावर स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को शासनादेश के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बताया कि गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग लगातार अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। वह स्वयं उपकेंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी। बताया कि फरवरी में जिले का अधिकतम विद्युत भार 260 मेगावाट था, जो मार्च में 310 मेगावाट पहुंच गया है। अप्रैल महीने में इसमें और बढ़ोत्तरी की संभावना है। ऐसे में अनावश्यक बिजली उपकरण को बंद रखें।अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील किय...