सिद्धार्थ, मई 22 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी के बीच जनपद में हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर इटवा के विधायक व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इटवा क्षेत्र में अनियमित विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाने और सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि इटवा क्षेत्र के कठौतिया, तरहर, बेलवा समेत कई प्रमुख इलाकों में निर्धारित रोस्टिंग शेड्यूल से अलग हटकर रात सात बजे से लेकर देर रात दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। यह भी पढ़ें- बदलापुर विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों की रातें परेशानियों मे...