गर्मी में बिजली आपूर्ति को दें प्राथमिकता
मैनपुरी, मई 9 -- अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार व एक्सईएन खंड द्वितीय मनोज कुमार ने उपकेंद्र चौराईपुर के ग्राम ढकपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेई देवेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि गर्मी में बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता दें। जनपद में निर्धारित शिड्यूल के अनुसार सभी क्षेत्रों को निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में ट्रांसफॉर्मर का अत्यधिक महत्व है। इसलिए ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त न होने पाएं। ट्रांसफॉर्मर को लेकर पूरी सावधानी बरतें। ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने पर जिम्मेदारी तय करके वसूली व कार्रवाई की जाएगी। गर्मी के मौसम में बिजली दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती हैं, इसलिए अनुरक्षण कार्य सुरक्षा मानक पूरा करने के साथ कराएं जाएं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: कस्टमर केयर नंबर पर दर्ज कराएं बिजली की समस्या बिजली दुर्घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.