पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब जंगल सफारी का समय बदल गया है। अब सुबह छह बजे और शाम को 3.30 बजे से सफारी वाहनों का संचालन किया जाएगा। इससे पूर्व अब तक सर्दी में सफारी वाहनों का संचालन सुबह 6.30 बजे से था। यहां पीटीआर में 28 जीनॉन सफारी और 47 जिप्सी वाहनों का संचालन हो रहा है। मुस्तफाबाद, महोफ, बराही समेत नेहरू ऊर्जा उद्यान से सफारी का संचालन हो रहा है। सुबह की पहली शिफ्ट में सुबह छह बजे से नौ बजे और शाम में तीन बजे से 6.30 बजे तक सफारी वाहन संचालित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...