अलीगढ़, अप्रैल 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में त्वचा रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों त्वचा संक्रमण से परेशान मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। खुजली, लाल चकत्ते, फंगल इंफेक्शन और घमौरियों जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 50 मरीज त्वचा संबंधी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि दीनदयाल अस्पताल में यह संख्या 40 से 60 के बीच दर्ज की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार सामान्य दिनों की तुलना में यह आंकड़ा काफी अधिक है। त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में अधिक पसीना आने से त्वचा नम बनी रहती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं। यही कारण है कि संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगो...