कानपुर, मई 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भीषण गर्मी में बिजली ने भी शहरियों को रुला दिया। रविवार रात भर ट्रिपिंग होती रही। एक घंटे भी लगातार बिजली नहीं आई। फीडरों पर लोड बढ़ा तो ट्रांसफार्मरों के फ्यूज रात भर उड़ते रहे और सोमवार को सुबह से रात तक बिजली की आवाजाही बनी रही। 50 से अधिक सबस्टेशनों में बिजली की ट्रिपिंग खूब हुई। करीब 12 लाख की आबादी प्रभावित हुई। उपभोक्ता केस्को के हेल्पलाइन नंबर 18004101912 पर कॉल करते रहे, जिससे वह घंटों व्यस्त बताता रहा। हूलागंज में बिजली दिन में तीन घंटे तक गायब रही। चीनापार्क सबस्टेशन में ब्लास्ट होने से बिजली साढ़े तीन घंटे तक बांसमंडी, बेवीज कंपाउंड, आलम मार्केट में बिजली चार घंटे गायब रही। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट, ट्रिपिंग से उपभोक्ता बेहाल जाजमऊ, छबीलेपुरवा इलाके में बिजली ...