एटा, मई 17 -- अलीगंज, लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लू से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा अधिक बना हुआ है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप और गर्म हवाओं का सबसे अधिक प्रभाव रहता है। ऐसे में लोग बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। यदि किसी आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर और चेहरे को गमछे या कपड़े से ढककर निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करते रहें। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने से ड...