सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान, हिप्र। जिले के शहरी क्षेत्रों और नए परिसीमन में शामिल इलाकों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की सरकारी योजना फिलहाल सुस्त रफ्तार का शिकार हो गई है। 16 प्रमुख जलापूर्ति योजनाओं को 31 मार्च तक नगर निकायों को हस्तांतरित किया जाना था, लेकिन तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी केवल चार योजनाएं ही हस्तगत हो सकी हैं। शेष 12 योजनाएं अब भी अधर में लटकी हुई हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। विभागीय आदेश के अनुसार, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को इन योजनाओं को संबंधित नगर पंचायतों और नगर परिषदों को सौंपना था। इसके लिए पीएचईडी विभाग ने मार्च की शुरुआत में ही नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। सरकार का स्पष्ट आदेश था कि योजनाएं जस भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.