फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर भीषण गर्मी के बीच की करीब 10 कॉलोनियों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नियमित जलापूर्ति बाधित होने के से लोग अब निजी टैंकरों से पानी खरीदकर घर चलाने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि कई परिवार रोजाना 100 से 150 रुपये तक पानी पर खर्च कर रहे हैं, जिससे उनके मासिक बजट पर करीब चार हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। शहर में पिछले दो महीनों से संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-48, एसजीएम नगर समेत कई क्षेत्रों में पेयजल समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र पेयजल आपूर्ति का बहुत बुरा हाल है। एक-एक सप्ताह तक पानी नहीं आता है। घरों में नल सूखे पड़े हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्य...