देवघर, मार्च 24 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सोमवार को डीडीसी पियूष सिन्हा द्वारा सारवां आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न इंडिकेटर्स जैसे स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सामाजिक विकास एवं वित्तीय समावेशन से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक सारवां प्रखंड के सभागर में की गई। इस दौरान डीडीसी ने आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। ताकि जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य किया जा सके। मौके पर डीडीसी ने पंचायतवार प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना ,मनरेगा के अंतर्गत पूर्व की लंबित विभिन्न योजनाओं जैसे बिरसा सिंचाई संबर्धन कूप मिशन योजना,पोटो हो खेल योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, डोभा,टीसीबी आदि योजनाओं क...