प्रयागराज, मार्च 22 -- गर्मी में मुंबई और पुणे घूमने की योजना है तो स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित टिकट बुक करा सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 01431/32 पुणे गाजीपुर सिटी स्पेशल का संचालन किया है। यह ट्रेन पुणे से 17 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को तथा गाजीपुर सिटी से 19 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को संचालित होगी। यह ट्रेन छिवकी रेलवे स्टेशन होकर चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 01073/74 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल ट्रेन एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को तथा बनारस से तीन अप्रैल से दो मई तक प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन होकर चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...