नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गर्मी के दौरान पानी की किल्लत रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने तैयारी कर ली है। गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समर एक्शन प्लान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि टैंकर व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए एक ड्राइवर मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से टैंकरों की जीपीएस आधारित निगरानी होगी और पानी आपूर्ति की फोटो के साथ पुष्टि दर्ज होगी। अधिकारी वास्तविक समय में इससे निगरानी कर सकेंगे और नागरिक भेजे गए टैंकरों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मुख्य सचिव राजीव वर्मा और दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्हें बताया गया कि दिल्ली की 2.5 करोड़ आबादी के लिए लगभग 1,250 मिल...