बाराबंकी, अप्रैल 15 -- बाराबंकी, संवाददाता। गर्मी बढ़ने से बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने और भूख मिटाने के लिए निमदस संस्था के सहयोग से नेशनल कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा पानी पिलाओ परिंदा बचाओं की मुहिम शुरू की गई। जिसका शुभारम्भ गंगा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज परिसर में लगे पेडों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनों में दाना-पानी रखकर के प्रबंधक चंद्रकिशोर वर्मा ने किया। छात्राओं से भी घर-आंगन में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की गई। संस्था के प्रबंध-निदेशक एसके वर्मा व प्रदीप सारंग ने कहा कि गर्मी में जिस तरह मनुष्य के शरीर में पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है, उसी तरह पशु पक्षियों के लिए भी पानी महत्वपूर्ण हो जाता है, कई बार भीषण गर्मी में पानी की कमी के कारण छोटी-छोटी पक्षियों और पशुओं को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इस मौके पर...