बुलंदशहर, मई 23 -- भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के बीच बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अफसरों ने कमर कस ली है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता आईएएस ने बुलंदशहर सहित पश्चिमांचल के सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली देना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली व्यवधान के निपटारे में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रबंध निदेशक ने कहा कि कहीं भी ब्रेकडाउन या आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर सप्लाई बहाल कराई जाए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल इसके लिए बिजलीघरों पर कर्मचारियों की चौबीसों घंटे उपस्थिति और जरूरी मेंटेनेंस सामग्री की ...