इटावा औरैया, मार्च 8 -- जैसे जैसे गर्मी शुरु होती जा रही है, बिजली विभाग भी गर्मी में आने वाली समस्याओं को लेकर अपने कील कांटे दुरस्त करने में लगा है। गर्मी में फाल्ट ना हो और बार-बार बत्ती गुल ना हो, इस समस्या से निपटने के लिए विभाग की ओर से लाइन पार क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी गई है । इसके साथ ही जर्जर केबिल भी बदली जा रही है ताकि फाल्ट ना हो सके और बिजली सप्लाई चलती रहे । गर्मी के दिनों में अक्सर ओवरलोडिंग या अन्य कारणों से फॉल्ट हो जाते हैं। फाल्ट होते ही बिजली चली जाती है जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है । खास तौर से दोपहर या रात के समय फाल्ट भी ज्यादा होते हैं। इसे लेकर इस साल विभाग अभी से काम में लगा है । इसके चलते लाइन पा र क्षेत्र में फ्रेंड्स कॉलोनी प्रथम के ट्रांसफार्म...