गर्मी में धधके ट्रांसफार्मर, एचटी लाइन टूटी, रात भर गुल रही बिजली
बांदा, मई 14 -- बांदा। गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर रही है। बुधवार को रात में ओवरलोड होने से कोतवाली के बगल ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे रात बजे बिजली गुल हुई तो सुबह तक नहीं आई। वहीं पीलीकोठी से जुड़े स्टेशन रोड फीडर में एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि रात होने की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। इससे इस फीडर से जुड़े करीब दस वार्डों के लोग पूरी रात बिना बिजली के गर्मी में परेशान रहे। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों में कहीं ट्रांसओवरलोड होकर बंद हो गए तो कहीं ठंडा करने के बाद रात में ही चालू किए गए। शहर की करीब एक लाख की आबादी की पूरी रात बिना बिजली के गर्मी में नींद गायब रही। सुबह लोग पेयजल आपूर्ति के समय लाइट न होने से पानी को तरस गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.