गर्मी में दोपहर एक से चार बजे तक काम नहीं करेंगे श्रमिक : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके तहत दिल्ली में श्रमिकों को दोपहर एक से चार बजे तक आराम करने की सुविधा मिलेगी। इस अवधि में वह काम नहीं करेंगे और इसके लिए उनके पैसे भी नहीं कटेंगे। उनके लिए पीने के ठंडे पानी और आराम के लिए छांव का बंदोबस्त करना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों एवं विभाग भी गर्मी को लेकर विशेष रूप से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रालयों एवं विभागों को लगातार बढ़ रही गर्मी को ध्यान रखते हुए काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गर्मी के चलते लोगों को परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- दोपहर 1 से 4 बजे तक काम नहीं करेंगे श्रमिक मुख्यमंत्री ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.