गर्मी में दिनभर चली हवा से राहत
रुडकी, मई 28 -- लक्सर। गुरुवार को सुबह से ही तेज हवा के चलते लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली, हालांकि रोजाना की तरह सूनी रहने वाली सड़कों पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा और गर्मी से बचने के लिए अधिकांश लोग अपने घरों में ही कैद रहे। हवा रुकने के बाद बीच-बीच में गर्मी के चलते बुरा हाल होता रहा। लक्सर कस्बे के बालवाली तिराहे, रायसी रोड पर कुछ लोगों ने ठंडा शरबत भी राहगीरों कों पिलाया। इसके अलावा कस्बे की दुकानों पर भी भीड़ भाड़ कम रही। गर्मी के चलते कई यात्री ई-रिक्शा का इंतजार करते दिखाई दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.