अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। भीषण गर्मी ने सभी के होश उड़ा रखे हैं। ऐसे में बस स्टैंड पर आने वाले यात्री भी इस तपिश से खासे परेशान हैं। सोमवार की दोपहर मसूदाबाद व सैटेलाइट बस स्टैंड पर यात्री पसीने में तर बस का इंतजार करते दिखे। किसी के हाथ में ठंडी पानी की बोतल तो किसी के पास कोल्ड ड्रिंक की बोतल थी। बच्चे भी गर्मी के चलते परेशान थे। हालांकि दोनों ही बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने और सिर ढकने की व्यवस्था है। दोनों जगह पीने के पानी के लिए वॉटर कूलर की व्यवस्था मिली। सैटेलाइट बस स्टैंड पर वॉटर कूलर पुराने बस स्टैंड से शिफ्ट किया गया था, इसके चलते सुचारु नहीं मिला। यह भी पढ़ें- अस्थाई स्टैंड से बस सेवा हुई शुरु, नए पर काम जारी लेकिन वहां पर लगे हैंडपंप पर लोग पानी पीते दिखे। आरएम सत्येंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि वॉटर कूलर को जल्द शुरु कर दि...