संभल, अप्रैल 3 -- भीषण गर्मी के बीच शहर में लगे नगर पालिका के वाटर कूलर लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं। पड़ताल में सामने आया कि कहीं पानी नहीं आ रहा, तो कहीं फ्रीजर खराब पड़ा है और कई जगह सिर्फ शोपीस के रूप में कूलर खड़े हैं। शहर के प्रमुख स्थानों घंटाघर स्थित डाकघर के सामने, पुलिस चौकी घंटाघर, रोडवेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों की स्थिति बेहद खराब है। रोडवेज पर तो नल और वाटर कूलर दोनों लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज संचालक का कहना है कि यहां पानी की समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। यहां शहर ही नहीं, बल्कि देहात और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.