उन्नाव, मई 30 -- उन्नाव, संवाददाता। गर्मी के बीच यातायातव्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड व पीआरडी जवानों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग ने सराहनीय पहल की है। एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवानों को छाते और पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जवानों को गर्मी से बचाव और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में ट्रैफिक आरक्षी, मुख्य आरक्षी, दरोगा और टीआई के साथ-साथ होमगार्ड्स और पीआरडी जवान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच सड़क पर लगातार ड्यूटी करना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष रूप से होमगार्ड्स औ...