सहारनपुर, मई 13 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जिला अस्पताल में ईलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को पर्ची बनवाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं, जहां लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। तेज धूप और उमस के कारण मरीजों की हालत और अधिक खराब हो रही है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से राहत के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में एक-एक पर्ची बनाने में कर्मचारियों द्वारा 15 से 20 मिनट तक का समय लगा रहे हैं। ऐसे में सैकड़ों लोगों की लाइन लगने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए लोग घंटों तक लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। अस्पताल में पर्ची बनव...