पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी सह मेदिनीनगर नगर निगम के 35 वार्ड क्षेत्र सहित जिले के अन्य चार शहरी क्षेत्र और 265 ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों को निर्बाध पानी की आपूर्ति के लिए विभागीय स्तर पर अलर्ट मोड में काम शुरू करने की जरूरत है। हर साल करीब-करीब सभी मोहल्ले व गांव के लोग पेयजल संकट से जूझते है। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अलावा छतरपुर, हरिहरगंज, हुसैनाबाद व विश्रामपुर सिटी के लोगों की परेशानी भी गर्मी के दिनों में बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की परेशानी तो आम बात है परंतु शहरी क्षेत्र के निवासियों के समक्ष जल संकट उत्पन्न होने पर उनके समक्ष टैंकर का पानी या जार खरीदने की मजबूरी बनी रहती है। हिन्दुस्तान अखबार के साथ संवाद में लोगो ने जिले में जल संकट को दूर करने के लिए किसी ने सुझाव दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.