देवघर, अप्रैल 21 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। नगर परिषद की अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सोलर वाटर सप्लाई योजनाओं का सघन निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परखा और जहां भी खामियां मिलीं, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिया। नगर परिषद अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में हर नागरिक तक सुचारु और पर्याप्त जलापूर्ति पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिन सोलर वाटर सप्लाई सिस्टम में खराबी पाई गई, उन्हें अविलंब दुरुस्त कराने के लिए संबंधित जूनियर इंजीनियर दिलीप यादव को निर्देश दिया। निरीक्षण में पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैसर और वार्ड पार्षद राशिद खान भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शहर में पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण जिन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। नप अध्यक्ष ने कहा कि...