जहानाबाद, अप्रैल 29 -- अरवल, निज प्रतिनिधि डीएम अमृषा बैंस ने कुर्था प्रखंड के ग्राम टाली में नल-जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। भीषण गर्मी एवं लगातार गिरते भूमिगत जल स्तर के मद्देनजर सभावित पेयजल संकट की स्थिति को देखते हुए यह निरीक्षण किया गया ताकि आमजन को निर्वाध एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने जलापूर्ति की वर्तमान स्थिति पाइपलाइन नेटवर्क जल टंकी मोटर, बोरिंग तथा जल वितरण व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है, अत: उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जल स्रोतों की सतत निगरानी की जाए तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित रखी जाए ताकि किसी भी परिस्थिति में जल संकट उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें- बच्चों...