गर्मी में गहराया पेयजल संकट, अधूरी पानी टंकियां दे रहीं दर्द
फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी में जलजीवन मिशन के तहत बनाई जाने वाले पानी की टंकी अधूरी होने के कारण पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव-गांव शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए बनाई जा रही पानी की टंकियां और पाइपलाइन अब भी कई स्थानों पर अधूरी पड़ी हैं। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नहरों के सूखा होने के कारण मवेशियों के सामने भी चुनौती खड़ी हो रही है। जलजीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल के तहत काम करवाया जा रहा है। लेकिन इस योजना के तहत जहां भी पानी की सप्लाई शुरू कराई गई वहां कभी तो पानी आता है लेकिन कभी पानी नहीं आता। यह भी पढ़ें- तीन वर्ष से अधर में पड़ा है शिरोपरि जलाशय का निर्माण जिससे ग्रामीणों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। परियाजना के तहत करीब 1182 राजस्व गांव में कराए जाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.