हापुड़, अप्रैल 26 -- जैसे जैसे ही गर्मी प्रचंड रुप दिखा रही है, वैसे ही कुत्तों का खुंखार रुप देखने को मिल रहा है। नगर गली मोहल्ले के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। अस्पताल में आने वाले रोगियों पर हमला कर घायल किए जाने की घटनाएं को देखते हुए केंद्र प्रभारी ने पालिका को पत्राचार कर समस्या से निस्तारण दिलाने के लिए कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। नगर के बता दें कि पिछले आठ दिन से गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। तापमान 41 के पार पहुंच गया है। ऐसे में अस्पतालों में कुत्तों के हमले के रोगी भी बढ़ गए है। घरों के बाहर कुत्तों के हमले का खतरा बना रहता है। ऐसे में अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने के लिए आने वाले रोगियों पर अस्पताल परिसर में रहने वाले कुत्त...