कुशीनगर, मार्च 25 -- कुशीनगर। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं वाया कप्तानगंज, पडरौना, थावे, सीवान, छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से 02 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक गुरुवार को तथा कोलकाता से 04 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को 13 फेरों के लिये किया जायेगा।ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 अप्रैल से 25 जून 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, गोरखपुर से 02.15 बजे, कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, थावे से 05.50 बजे, सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 08.05 बजे, सोनपुर से 08.58 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.05 बजे, समस्तीपुर से 11.27 बजे, बरौनी से 13.35 बजे, किऊल से 1...