लखीसराय, जून 13 -- सूर्यगढ़ा, नि.प्र.। लगातार पड़ रही गर्मी और कड़ी धूप के कारण शुक्रवार को भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रखंड, अंचल कार्यालय , अबर निबंधन कार्यालय, कृषि कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर लोगों की संख्या कम देखी गई। धूप के कारण उन्हें आने में परेशानी हो रही थी। घरों से कम ही लोग बाहर निकले। विभिन्न यात्री वाहन भी कम चल रहे थे। यात्रियों की संख्या भी कम थी। लोगों ने बताया कि इस स्थिति में विद्युत आपूर्ति कई घंटे तक बीच में बाधित भी रही। इससे और परेशानी बढ़ गई थी। बराबर हीं विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित होने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वैसे विद्युत कर्मियों के द्वारा मरम्मत का कार्य भी किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...