संतकबीरनगर, जून 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गर्मी अपने सबाब पर है। भीषण गर्मी में लोगों को अपने साथ ओआरएस घोल लेकर चलने की सलाह दी जाती हैं, लेकिन यह ओआरएस घोल मधुमेह रोगियों केलिए घातक है। मधुमेह रोगियों को ओआरएस घोल पीने से बचने की सलाह जिला अस्पताल के फीजिशियन डा. कुमार सिद्धार्थ ने दी है। उन्होंने बताया कि हल्की सी लापरवाही मधुमेह रोगियों के लिए घातक बन जाती है।जून का महीना अपने सबाब पर है। गर्मी के चलते लोग डिहाईड्रेशन के चपेट में आ जा रहे हैं। लोग गर्मियों के मौमस में खासकर डायरिया के मरीजों को ओआरएस घोल पीने की सलाह दी जाती है। यह भी पढ़ें- गर्मी के चलते अस्पताल में मरीजों की लग रही लम्बी कतार जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मधुमेह रोगियों को ओआरएस घोल का प्रयोग करने से बचाना चाहिए। नहीं तो उनके शरीर म...