बहराइच, मई 11 -- बहराइच/तेजवापुर, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई गांवों में अब तक दर्जनों बिजली पोल नहीं खड़े किए जा सके हैं, जबकि आंधी-पानी में उखड़ी बिजली लाइनों की मरम्मत भी समय पर नहीं हो पा रही। इससे ग्रामीणों को लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले में बिजली का संकट बहुत गहरा गया है। महसी, तेजवापुर, शिवपुर, विशेश्वरगंज, बाबागंज सहित जिले के कई उपकेंद्रों से ग्रामीण इलाकों को महज 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। दिन में कई बार बिजली कटौती होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी के 8 दिन बाद भी 200 गांव अंधेरे में, टूटे पोल पड़े रहे, बिजली विभाग पर लगे लापरवाही के आरोप गर्मी के कारण घरों में रहना...