भदोही, जून 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बिजली कब आएगी और कब ट्रिप कर जाएगी, इसकी कोई निश्चितता नहीं रह गई है। लगातार हो रही कटौती से परेशान उपभोक्ता मनमानी बिजली कटौती बंद कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिजली संकट से हर वर्ग की चिंता बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के बीच बेहिसाब बिजली कटौती हो रही है। नगर पंचायत ज्ञानपुर समेत ग्रामीण अंचल भिदिउरा, मिल्की, भुड़की, जोरई, खांवावीर, पटेल नगर, वेदपुर, कंसापुर, गिरधरपुर समेत दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। मनमानी कटौती का असर दुकानदारों और छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। हल्की तेज हवा चलते ही घंटों के लिए बिजली गुल हो जा रही है。

बिजली कटौती का प्रभाव लग...