बांदा, जून 27 -- बांदा, संवाददाता। बारिश न होने से जिलेवासियों को गर्मी रातों दिन सता रही है,वहीं बिजली विभाग भी ओवरलोड होकर हांफ रहे ट्रांसफार्मर और केबलों के चलते बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। शुक्रवार को हुई छिटपुट बारिश के बाद ज्यादातर मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति पटरी से उतर गई। पूरी रात बिजली की आंख मिचौली से लोग सो नहीं पाए। महिलाएं व बच्चे कभी छत तो कभी नीचे दौड़ते रहे। दिन में भी शहर की ढाई लाख की आबादी बिना बिजली गर्मी में बेहाल रही। शहर के कई मोहल्लों में पांच मिनट के लिए आई और पांच घंटे के लिए गोल हो गई। शहर में 24 घंटे बिजली देने का दावा फेल नजर आ रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये खर्च कर बिजली व्यवस्था में सुधार कराया गया है, पर भीषण गर्मी में इसका एक भी असर नहीं दिख रहा है। बिजली विभाग के ज्यादातर...