बिहारशरीफ, जून 4 -- गर्मी बढ़ी तो जिले में 20 मेगावाट बढ़ गई बिजली की खपत लोड अधिक रहने के कारण पावर ट्रासफार्मरों को ठंडा रखने के लगाना पड़ रहा पंखा बढ़ती मांग के बीच बार-बार बिजली की ट्रीपिंग से उपभोक्ताओं को हो रही फजीहत फोटो 04 शेखपुरा 02 - शहर के पावर ग्रिड स्टेशन में लगे पावर ट्रासफार्मर को ठंडा रखने के लिए लगाये गये पंखें। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूर्य की तपिश बढ़ी तो जिले में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल रखने में ट्रांसफॉर्मर हांफ रहे हैं। भीषण उमस और गर्मी के बीच जिले के लोगों बिजली कट से परेशान हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी बढ़ी तो एक माह में खराब हो गए 325 ट्रांसफार्मर हालांकि, बिजली कट से लोगों को बचाने के लिए पावर ग्रिड में लगे पावर ट्रांसफार्मरों को कुलिंग करने के लिए पंखों की पूरी फौज लगाई गई है। प...