कौशाम्बी, मार्च 31 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने अवगत कराया है कि एक अप्रैल से जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मार्च के आखिरी दो दिनों से प्रचंड धूप होने के कारण गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में बीमार मरीजों को अस्पताल लाने में लोगों की समस्याओं को देखते हुए ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अब परिवर्तित समय के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं। इसके साथ ही सभी संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया है कि वह समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.