फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालात यह है कि दिन में भी सही से बिजली नही मिल पा रही है। रात में भी बार बार ट्रिपिंग से चैन से सोने को नहीं मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में हालात खराब हैं। यह भी पढ़ें- रात में भी बिजली अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे मुस्तैद बिजली संकट की स्थिति कमालगंज से लेकर शमासबाद, नवाबगंज और गंगापार में बिजली नाक में दम किए है। रात भर बिजली समस्या से लोग जूझते रहे। पिछले एक सप्ताह से बिजली भी लोगों के लिए मुसीबत बनी है। शहर में बिजली का हाल भी खराब हो रहा है। दिन में कई बार की कटौती और ट्रिपिंग की समस्या खड़ी हो रही है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से जूझ रहे बुधबाजार के लोगस्थानीय फाल्ट और समस्याएं शहर के गंगानगर, कृष्णानगर, अंगूरीबाग, कछियाना, लिंजी...