भभुआ, मार्च 16 -- भगवानपुर। गर्मी का सितम बढ़ते ही प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर के बाजार में पेय पदार्थ की मांग बढ़ गई है। कोल्डड्रिंक, नारियल पानी, गन्ना, फल के जूस, नींबू-पानी, खीरा, तरबूज, खरबूज की बिक्री बढ़ गई है। ऐसी चीजों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदार मिठु अग्रवाल और रीतेश चौरसिया ने बताया कि तीखी धूप से गर्मी बढ़ी है। राहगीरों के शरीर से पसीना निकलने से शरीर में नमक कम हो जा रहा है। इसकी कमी दूर करने के लिए लोग ठंडी चीजे खा-पी रहे हैं। झोपड़ी लगाकर नहर के तटबंध पर अतिक्रमण भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के पास सोन उच्च स्तरीय नहर के तटबंध पर झोपड़ी और कच्चा मकान बनाकर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। लेकिन, इस अतिक्रमण को हटाने की दिशा में सिंचाई विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे क्षतिग्रस्त तट...