सोनभद्र, मई 24 -- सोनभद्र/खलियारी, हिटी। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में कुल 78 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। आरोग्य मेले में उल्टी-दस्त, पेट और सिर दर्द के साथ ही बुखार के मरीज अधिक पहुंचे थे। चिकित्सकों ने मरीजों को तेज धूप से बचने की सलाह दी।राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा.जेपी ने 31 मरीजों की जांच कर उनको दवा वितरित किया गया। मरीजों में ज्यादातर उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या रही। सिर व पेट दर्द के भी मरीज पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में 2910 मरीजों को मिला इलाज मरीजों को दवा देने के साथ ही गर्मी से बचाव करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य...