बगहा, अप्रैल 23 -- सत्येन्द्र नारायण शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गर्मी के बढ़ते ही गर्मी जनित बीमारियों के मामले बढ़ने लगे है। सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम में सर्दी, खांसी, वायरल फीवर, पेट दर्द व दस्त से ग्रसित मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दीवाकांत मिश्रा ने बताया कि गर्मी के कारण इन बीमारियों से पीड़ित मरीज की संख्या में इजाफा हुआ है। तापमान जिस तरह से बढ़ा है इससे आने वाले दिनों में हीट स्ट्रॉक व लू से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसको लेकर सी ब्लॉक के चौथी मंजिल पर छह बेड का एक वार्ड तैयार किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- वयस्कों में बुखार तो बच्चों में डायरिया का प्रकोप बढ़ा इसमें चिकित्सक के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कर इलाज के ...