गंगापार, मई 21 -- गर्मी बढ़ने के साथ ही मांडा सीएचसी में मरीजों की संख्या में भी काफी बढ़ गयी है। हालांकि अभी क्षेत्र के किसी भी गांव में डायरिया का प्रकोप नहीं है , लेकिन बुखार, सर्दी, चर्मरोग के साथ विभिन्न गांवों से उल्टी दस्त के भी तमाम मरीज सीएचसी पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मांडा सीएचसी के चारों ओपीडी में डाक्टर्स मौजूद रहे और मरीजों की भी भरमार रही। कुल 262 मरीज देखे गए । ओपीडी में मरीज देख रहे सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर अनिल यादव, डाक्टर एसपी गौड़ व डाक्टर रियाजउद्दीन ने बताया कि ओपीडी में अधिकतर मरीज वायरल फीवर, सर्दी , चर्मरोग, शुगर और बीपी के आ रहे रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीएचसी में दस्त और वायरल के मरीजों की बढ़ोतरी किसी गांव विशेष में तो नहीं , लेकिन विभिन्न गांवों से उल्टी , दस्त और बदहजमी के भी कुछ मरीज ओपीडी में आ...