संतकबीरनगर, अप्रैल 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। तेजी से गर्म होता मौसम सब कुछ अपने आगोश में लेने के लिए तैयार है। पछुआ हवाओं की वजह से शरीर का पानी तेजी के साथ सूख जा रहा है। तेजी से बदलते मौसम में लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते लोगों को मौसमी बीमारियां घेर ले रही हैं। इसकी वजह से लोगों को वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। डिहाइड्रेशन के चपेट में आने वाले लोग अस्पताल आ रहे हैं।जिस प्रकार का मौसम चल रहा है उससे कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग सर्दी जुकाम बुखार की चपेट में आ जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बदले मौसम से बीमार हो रहे लोग इसके अलावा डिहाइड्रेशन के चपेट में आ जा रहे हैं। मरीजों को धूप लगने की वजह से अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम का यह परिवर्तन अस्थमा के मरीजों पर भारी पड़ रहा है। ...