अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या,संवाददाता। गर्मी के प्रकोप के साथ मिट्टी के बर्तनों घड़े ,सुराही, बोतल, गिलास इत्यादि की मांग में कई प्रतिशत का उछाल आया है। लोग स्वस्थ और प्राकृतिक ठंडक के लिए फ्रिज के बजाय मिट्टी के बर्तनों (देसी फ्रिज) को पसंद कर रहे हैं। स्टाइलिश और नई डिजाइन के कारण भी इनकी मांग में तेजी देखी जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यानी दिन का तापमान सामान्य से 2.7 और रात का 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गर्मी में शरीर के लिए सबसे बड़ी जरूरत पानी है। लेकिन इसे गलत तरीके से पिया जाए तो यह शरीर के लिए नुकसान भी पंहुचा सकता है। यह भी पढ़ें- वाटर कूलर में गर्म पानी, क्योस्क की टोटियां सूखी डॉक्टर सुझाव देते हैं कि गर्मी से आने के बाद तत्काल बहुत ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। वैसे भी फ्रि...