सीतापुर, जून 8 -- सीतापुर, संवाददाता। बढ़ती गर्मी के बीच जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल के संसाधन नाकाफी साबित हो रहे हैं। वार्डों में बेड फुल हैं। जांच के लैब, चिकित्सकों की ओपीडी, दवा और पर्चा काउंटरों पर भारी भीड़ जुट रही है। सबसे अधिक मरीज बुखार, डायरिया, बदन दर्द और पेट की समस्या वाले आ रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे। जिसमें सबसे अधिक मरीज बुखार और डायरिया के मरीज सबसे अधिक रहे। डॉ. पीसी विश्वकर्मा और डॉ. ओपी गौतम ने बताया कि इस समय सबसे अधिक मरीज बुखार और डायरिया के मरीज आ रहे हैं। बुखार के साथ ही लोगों को बदन दर्द की शिकायतें भी हो रही हैं। थकान के साथ ही गले में खरास से भी लोग परेशान हैं। गर्मी अधिक होने से मरीज बढ़ रहे हैं। डॉ. ओपी गौतम ने बताया कि ...