कटिहार, अप्रैल 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही जिले के बाजारों का रंग भी बदलने लगा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब मौसमी फलों और पारंपरिक ठंडे पेय पदार्थों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों, बाजारों और प्रमुख सड़कों पर तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी और बेल से सजी दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं लस्सी, ठंडई, गन्ने का रस, बेल शरबत और सत्तू की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रह रही है।दोपहर के समय सबसे अधिक चहल-पहल देखने को मिल रही है। तेज धूप से बचने के लिए लोग रास्ते में रुककर ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पांच जगह पांच रिपोर्टर- स्टेशन परिसर के बाहर लोग नदारत, छांव की तलाश में भटक रहे यात्री दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बि...