रिषिकेष, मई 24 -- जैसे-जैसे गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है, वैसे-वैसे बाजार में मिट्टी के मटकों की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। आधुनिक संसाधनों जैसे फ्रिज और वाटर कूलर के बावजूद लोग अब फिर से पारंपरिक मिट्टी के मटकों की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। शुद्ध और प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी पाने के लिए इन मटकों की लोकप्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। डोईवाला के प्रेमनगर बाजार क्षेत्र में कुम्हार समुदाय के घरों में इन दिनों लगातार चाक घूमते नजर आ रहे हैं। राम सिंह प्रजापति और विशाल प्रजापति के परिवार दिन-रात मटकों के निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। यह भी पढ़ें- गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के मटकों की मांग में जोरदार उछाल राम सिंह प्रजापति ने बताया कि इस बार मौसम शुरू होते ही मटकों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। लोग अब फ...