बरेली, मार्च 16 -- तापमान में बढ़ोतरी होते ही संचारी रोगों का खतरा मंडराने लगा है। एक सप्ताह से दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने पर मच्छरों का हमला तेज हो गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के प्रजनन और उनके घनत्व (मस्क्यूटो डेंसिटी) को मापने के लिए संवेदनशील गांवों में विशेष अभियान चलाएगा। आमतौर पर 25 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान मच्छरों के पनपने के लिए सबसे अनुकूल होता है। वर्तमान में पारा चढ़ने के कारण डेंगू फैलाने वाले एडिज और मलेरिया फैलाने वाले एनाफिलिज मच्छर सक्रिय हो रहे हैं। अचानक बढ़ी मच्छरों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अप्रैल से सरकार का संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होना है, लेकिन उससे पहले ही मच्छरों ने दस्तक दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...