शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। बारिश के बाद मौसम साफ होते ही जिले में गर्मी और उमस बढ़ गई है। इसके साथ ही बिजली संकट भी गहराने लगा है। कहीं आंधी-बारिश से लाइनें प्रभावित हो रही हैं तो कहीं बढ़ते लोड के कारण फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है। लगातार बिजली की आवाजाही से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। शहर के सुभाषनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक बिजली कटौती होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बिजली गुल होने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं चल पा रही है। वहीं कांट क्षेत्र के अभायन फीडर पर लाइन ब्रेकडाउन होने से कई घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली न होने से पंखे और कूलर बंद रहे, जबकि पेयजल व्यवस्था भी प्रभा...